बुरहानपुर

*बोरसल और मोरझिरा में 1.66 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण ई-वाहन से होगा घर-घर कचरा संग्रहण*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने ग्राम बोरसल और मोरझिरा में कुल 1 करोड़ 66 लाख 25 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें बोरसल के लिए 1 करोड़ 48 लाख और मोरझिरा के लिए 18 लाख 25 हजार रुपए के कार्य शामिल हैं। बोरसल में 50 लाख रुपए से सामुदायिक भवन, सड़क, पुलिया, मंदिर मंडप व नाली निर्माण तथा मोरझिरा में 18 लाख 25 हजार रुपए से शासकीय स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे गांवों और उपग्रामों को विकास की प्राथमिकता में रखा गया है ताकि हर बस्ती तक सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना, विधायक निधि, 15वें एवं 5वें वित्त आयोग और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुलिया, सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, नाली, पशु शेड, मुक्तिधाम बाउंड्रीवॉल और पे-बावड़ी गहरीकरण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।


अर्चना चिटनिस ने बताया कि मोरझिरा में दो वर्ष पहले लगाए गए सभी 1,250 पौधे शत-प्रतिशत जीवित हैं। उन्होंने पंचायत को नियमित सिंचाई व रखरखाव के निर्देश दिए और जल संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण के लिए ई-वाहन खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोरसल में प्रधानमंत्री आवास योजना से 419 हितग्राही, लाड़ली बहना से 1,085 महिलाएं और लाड़ली लक्ष्मी योजना से 288 बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button