बुरहानपुर
*बुरहानपुर के रेणुका पर मुख्य अतिथियों के पहुंचने से पहले ही जला रावण, पटाखों की चिंगारी से हादसा*
बुरहानपुर :- रेणुका माता मंदिर परिसर में दशहरा उत्सव के दौरान एक अप्रत्याशित हादसा सामने आया। मुख्य समारोह और तय समय से काफी पहले ही, शाम करीब 6 बजे रावण का पुतला जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी और आतिशबाजी (पटाखों) की चिंगारी अचानक पुतले तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा पुतला धू-धू कर जल उठा।
गनीमत यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
हालांकि, मुख्य अतिथि सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के आगमन से पहले ही रावण दहन हो जाने के कारण आयोजकों की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। वहीं, दूर-दूर से रावण दहन का भव्य नजारा देखने आए श्रद्धालु और आम नागरिक भी काफी निराश होकर बिना दहन देखे ही वापस लौट गए।




