*खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर और बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, 2 देशी पिस्टल जब्त*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन ए एसपी प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिय के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खकनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य तस्कर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 68,000 रुपये कीमत की 2 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
*मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता*
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को थाना खकनार प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना लालबाग के एक आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा आरोपी दीपक जमरे, ग्राम खकनार खुर्द में मातानदी के पास अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक (पिता प्रेमसिंग जमरे, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम धाबा) को धर दबोचा। उसके कब्जे से 30 हज़ार रुपये मूल्य की 1 देशी पिस्टल और 8 हज़ार रुपये मूल्य का वीवो मोबाइल कुल मश्रुका 38 हज़ार रुपये जब्त किया गया। इस संबंध में थाना खकनार में अपराध क्रमांक 481/2026 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
*सघन पूछताछ के बाद बाल अपचारी भी पकड़ाया*
आरोपी दीपक से की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने यह अवैध हथियार पांचौरी के एक लड़के से लेने की बात स्वीकार की। इस सुराग के आधार पर आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने पांगरी फाटा से एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर 30 हज़ार रुपये कीमत की एक और देशी हस्तनिर्मित पिस्टल जब्त की गई। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
*कुल जब्त सामग्री*
2 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल कीमत 60 हज़ार रुपये 1 वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत 8 हज़ार रुपये कुल जप्त मश्रुका 68 हजार रुपये
*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, सउनि पवन देशमुख, प्रआर सतीश सूर्यवंशी, प्रआर संदीप सिंह सोलंकी, प्रआर लालसिंग डाबर, आर. खुमसिंह नार्वे, विजेन्द्र देवल्ये, जितेन्द्र चौहान, अर्जुन कसुमारिया और अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।



