बुरहानपुर

*बुरहानपुर के पांच शासकीय स्कूलों को 13.11 करोड़ की स्वीकृति, आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच शासकीय विद्यालयों में अधोसंरचना विकास और निर्माण कार्यों के लिए 13 करोड़ 11 लाख 84 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के प्रयासों से लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा यह राशि जारी की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के अनुरूप बेहतर संसाधन और शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

*इन स्कूलों में होंगे निर्माण कार्य*
स्वीकृत राशि से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भावसा के लिए 3 करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपए, पुरुषार्थी वार्ड बुरहानपुर के लिए 3 करोड़ 17 लाख 13 हजार रुपए, फोफनार के लिए 2 करोड़ 82 लाख 94 हजार रुपए, बिरोदा के लिए 3 करोड़ 11 लाख 28 हजार रुपए और शासकीय हाई स्कूल लोधीपुरा के लिए 85 लाख 95 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, एकीकृत प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, प्राचार्य कक्ष और बाउंड्रीवॉल जैसे कार्य किए जाएंगे।

*गुणवत्ता और निगरानी पर जोर*
नए निर्माण कार्यों को मौजूदा भवनों से इस प्रकार जोड़ा जाएगा कि पूरा परिसर एक इकाई के रूप में उपयोग हो सके। जलरोधन, विद्युत फिटिंग, प्रकाश, पंखे और प्रयोगशालाओं में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यों की निगरानी और मानचित्रण के लिए एमआईएस एवं टूल का उपयोग होगा।

अर्चना चिटनिस ने कहा कि शासकीय स्कूलों के बच्चों को आधुनिक सुविधाएं और व्यावहारिक ज्ञान देना प्राथमिकता है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का आभार जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button