बुरहानपुर

*बुरहानपुर में दशहरे पर कांग्रेस का संवैधानिक संग्राम बुरहानपुर में जलाया CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला, ‘वोट चोरी’ का लगाया आरोप*

बुरहानपुर :- देशभर में मतदाता सूची की निष्पक्षता और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों के बीच बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विजयादशमी (दशहरे) के पावन अवसर पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की जोरदार मांग की।

कार्यक्रम की शुरुआत में बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।

*भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ का आरोप*
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शह पर चुनाव आयोग द्वारा आम जनता के मताधिकार को प्रभावित किया जा रहा है। देश के वैध मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर ‘वोट चोरी’ की साजिश रची जा रही है।”

रिंकू टॉक ने आगे कहा कि “दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते और मतदाता सूची की पूर्ण निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तो केवल शुरुआत है; आने वाले दिनों में जिला स्तर पर और अधिक उग्र आंदोलन किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली के मंच पर भी बड़ा प्रदर्शन होगा।

*संविधान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध कांग्रेस*
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन ‘मुलायमवाला’ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के संवैधानिक अधिकार की ढाल बनकर खड़ी है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी हर स्तर पर इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

इस दौरान अनिता अमर यादव, फ़हीम हासमी, वाज़िद इक़बाल, योजना देवड़ा, अब्दुल्ला अंसारी, हफ़ीज़ मंसूरी, मुज्जु मीर, इनाम अंसारी, शाहिद बंदा, जावेद खान, विनोद मोरे, हमीद डायमंड, आसिफ खान, कैलाश यावतकर, मुसर्रफ खान, डॉ. हारून, साजिद अंसारी, असगर चौधरी, शेख आरिफ, जलील मन्सा, आशीष भगत, अरुण महाराज, असलम खान, रहीम भाई, अकरम पठान, प्रमोद जैन, मीनाक्षी महाजन, अज्जू खान, डॉ. फिरोज बेग, वसीम बक्श, रफीक मंसूरी, शेख रुस्तम, हाजी बासिद, रईस अंसारी, जाकिर हुसैन, शेख फरीद, इब्राहिम भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button