बुरहानपुर

*नशा उन्मूलन ,बाल विवाह , पास्को एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट पर सेंट टेरेसा स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से हुआ कार्यशाला का आयोजन* 

बुरहानपुर :- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय विधि सक्सेना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में एवं निलेश कुमार जिरेती जिला न्यायाधीश सचिव के नेतृत्व में तथा अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा वरिष्ठ पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन , पीएलवी डॉ. फौजिया सोडावाला ,पीएलवी डॉ किरण सिंह ,अल्मास खान पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता द्वारा सेंट टेरेसा स्कूल में विभिन्न विषयों पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में इस देश की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर स्वयं को स्वास्थ्य रखने के साथ साथ समाज व प्रान्त को भी स्वस्थ्य रखना हम सभी का दायित्व है तभी हम नशा मुक्त भारत अभियान 2025 की परिकल्पना को साकार कर सकते है डॉ फौजिया सोडावाला ने मोटर व्हीकल एक्ट जैसे विषय पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए कहा की 18 वर्ष से उपर के बालक या बालिका को लायसेंस बनाकर गाडी चलाना चाहिए लायसेंस बना लेने से विपरीत परिस्थिति में यह लायसेंस आपके लिए मददगार साबित हो सकता है डॉ किरण सिंह ने पास्को एक्ट जैसे विषय पर संबोधित करते हुए कहा की बालक हो या बालिका आप सभी को यह बात अवश्य ध्यान रखना चाहिए अगर कोई व्यक्ति एसी जगह हाथ लगाता है जो उचित नही है उसका प्रतिकार पहली बार में ही कर देना चाहिए एसी घटना घटने पर इसकी सुचना अपने माता पिता को देना चाहिए
अल्मास खान ने बाल विवाह जैसे विषय पर संबोधित करते हुए कहा की बालक की उम्र जब 21 वर्ष हो जाए और बालिका की उम्र 18 वर्ष हो जाए उसके पश्च्यात आपकी विवाह प्रक्रिया वैद्य मानी जाएगी l इससे पहले विवाह करना कानूनन अपराध है
वरिष्ठ पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन ने उक्त अवसर पर नशा मुक्त एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथाओ पर अंकुश लगाने के लिए उपस्थित युवा पीढ़ी को शपथ दिलवाई उक्त अवसर पर सेंट टेरेसा स्कूल की प्राचार्य मोनी ग्रेस एवं प्रबंधक फादर फिलिप के साथ साथ बहुत बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राए उपस्थित थी l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन शाला की अध्यापिका श्रुती मिश्रा ने किया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button