बुरहानपुर

*जायंट्स अंध-मुक-बधिर विद्यालय बुरहानपुर में न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजनों के अधिकारों की जानकारी दी*

बुरहानपुर : – मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना के मार्गदर्शन में एवं निलेश कुमार जिरेती सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर एवं अनुपमा मुजाल्दे जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा मांगलवार जायंट्स अंध-मुक-बधिर विद्यालय बुरहानपुर में न्यायोत्सव सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निलेश कुमार जिरेती सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण-बुरहानपुर ने नालसा मानसिक रूप विकलांग व्यक्तियों को विधिक सहायता योजना, दिव्यांगजन के मौलिक अधिकार, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 एवं उसके दाण्डिक प्रावधान, शासकीय भर्ती में आरक्षण, उच्च शिक्षा मे आरक्षण विषय पर आवश्यक जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुपमा मुजाल्दे द्वारा विद्यार्थियों को नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, नालसा आशा योजना, विधिक सहायता एवं सलाह, नशा उन्मूलन, बाल विवाह से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र जैन पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स द्वारा किया गया उक्त जागरूकता शिविर में पैरालीगल वाॅलेन्टियर डाॅ. किरणसिंह के साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

उक्त कार्यक्रम उपरांत द्वितीय जागरूकता शिविर वन स्टाॅप सेंटर में किया गया जिसमें सुश्री अनुपमा मुजाल्दे, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा महिलाओं के अधिकार, नालसा आशा योजना, घरलु हिंसा, भरण-पोषण आदि विषयों पर आवश्यक जानकारी दी गई उक्त अवसर पर वन स्टाॅप के प्रशासक पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स रजनी गट्टानी, दुर्गा भावसार एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button