*बुरहानपुर जिला अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर शासकीय जिला अस्पताल में 15 से 21 नवंबर तक मनाए जा रहे ‘राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ मंगलवार को किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र गौर, डॉ. शास्त्री, डॉ. भरत चौधरी, स्टॉफ सहित अन्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर माता-पिता को नवजात की संपूर्ण देखभाल के लिए जरूरी बाते बतलाई गयी। जिसमें जन्म के 1 घंटे के भीतर स्तनपान, पहले 6 माह केवल माँ का दूध, शिशु को गर्म एवं स्वच्छ रखने, समय पर संपूर्ण टीकाकरण एवं फॉलोअप लेने के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस दौरान संबंधित वॉर्डों यूनिट में नर्सिंग ऑफिसर्स के द्वारा मोबाइल केयर कंपेनियन सेवा, सीसीपी, एफसीसी, पीएमएच के माध्यम से हर मां और शिशु के संपूर्ण स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में बताया। इसी कड़ी में प्रसव पश्चात किसी भी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति में नंबर- 080-47093147 पर संवाद के माध्यम से परामर्श लेने की जानकारी भी दी गई। यह आयोजन स्वस्थ नवजात, सशक्त मध्यप्रदेश के उद्देश्य के साथ संपन्न हुआ



