*स्वस्थ्य युवा पीढ़ी ही इस देश में नशा मुक्त अभियान 2025 की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकती है–पेरालिगल वोलेंनटियर महेंद्र जैन*

बुरहानपुर : – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं विधि सक्सेना प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान निलेश कुमार जिरेती जिला न्यायाधीश सचिव के नेतृत्व में तथा अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस बुरहानपुर जिले की आदर्श विद्यापीठ उ.मा. विद्यालय नया मोहल्ला बुरहानपुर के अंतर्गत माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिए गये निर्देश अनुसार न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह एवं नशा मुक्त भारत अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित डॉन योजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन पेरालिगल वोलेनटियर डॉ किरण सिंह , शाला इंचार्ज डॉली ठाकुर एवं कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने वाले शाला के वरिष्ठ कैलाश चौहान के साथ साथ साथ बहुत बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राओं व शाला का समस्त स्टाफ उपस्थित था
नशा मुक्त भारत 2025 अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन ने कहा की नशा मानव जीवन के लिए बहुत खतरनाक है स्वस्थ्य जीवन हेतु मानव को बीडी सिगरेट , तम्बाकू , गुटका , अफीम , गांजा , चरस , हेरोइन , शराब , नशे की गोलिया व् इंजेक्शन एसी चीजो से दूर रहकर ही एक स्वस्थ्य सुंदर समाज की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका का का निर्वहन इस देश की युवा पीढ़ी कर सकती है युवा पीढ़ी ही इस देश की वह आधार शिला है जो इस देश की दिशा और दशा दोनों पलट सकती है आओ हम सभी मिलकर नशा मुक्त भारत अभियान की परिकल्पना को साकार करने मे अपना योगदान देकर एक स्वस्थ्य नशा मुक्त भारत बनाये
इस अवसर को संबोधित करते हुए पेरालिगल वोलेंनटियर डॉ किरण सिंह ने कहा की नशे की आड़ में ही मानव से कई ऐसे गंभीर अपराध कर जाता है जिसके बाद में मानव गंभीर परिणाम भुगतने के लिए कानूनन बाध्य होता है इसलिए युवा पीढ़ी स्वयं नशा ना करे और दुसरो को नशा न करने के लिए प्रेरित करे इस अवसर पर द्वय पेरालिगल वोलेंनटियरो ने पास्को एक्ट , बाल विवाह , जैसे विषय पर भी युवा पीढ़ी को अवगत कराते हुए कानून से संबधी जानकारी प्रदान की




