*दिव्यांग बच्चों को मिले कला और कल्पनाशक्ति निखारने का अवसर मूकबधिर अंध विद्यालय में बच्चो को आत्मनिर्भर बनाने कार्यशाला का आयोजन*

बुरहानपुर :- जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत अध्यनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को आज ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल की बिटिया प्रज्ञा अग्रवाल जहा अपने कौशल के माध्यम से इंटीरियर डिजाईनर के क्षेत्र में पुणे की प्रतिष्ठित कम्पनी को सहयोग प्रदान कर रही है वही पर वह अपने हुनर के माध्यम से इस देश की समस्त युवा पीढ़ी जो पीओपी के माध्यम से कैसे छोटी छोटी कलाकृतियों को कल्पना शक्ति से उकेर कर कलर पेंट करके बाज़ार में विक्रय करने लायक बना सकते है इसी परिपेक्ष में आज कार्यशाला आयोजित कर दिव्यांग बच्चो को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है
प्रज्ञा अग्रवाल ने पुणे जैसे महानगर में कई शिविरों के माध्यम से अपने कौशल को प्रदर्शित करते हुए युवा पीढ़ी को कार्यक्रम आयोजित कर पीओपी के माध्यम से कई कार्यशाला आयोजित की है प्रज्ञा अग्रवाल कहती है मै जीवन में अपने स्वयम के कार्य के साथ साथ कुछ एसा भी करना चाहती हूँ की जिससे की इस देश की युवा पीढ़ी कला और कल्पनाशक्ति निखारने के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने आपको आत्मनिर्भर बना सके
प्रज्ञा अग्रवाल का कहना है की जहा जीवन में शिक्षा का महत्व है वही पर हर व्यक्ति के जीवन में कला का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है आओ हम सभी मिलकर शिक्षा के साथ साथ कला संस्कृति को जोड़कर इस देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ साथ इस देश को विकास की दिशा में अग्रसर करने में एक कदम आगे बढ़ाये इस अवसर पर मूकबधिर अंध विद्यालय बुरहानपुर के छात्र एवं छात्राओं के साथ साथ समस्त स्टाफ मौजूद था उपरोक्त जानकारी जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव महेंद्र जैन ने दी 



