बुरहानपुर

*कलेक्टर विवेक कुमार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबाग में 9वीं के विद्यार्थियों से संवाद किया*

बुरहानपुर :- जन-विश्वास अभियान शिविर अंतर्गत कलेक्टर विवेक कुमार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबाग में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सीखने के नए तरीके अपनाने, अध्ययन के दौरान तनाव से दूर रहने तथा योग और अनुशासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की समझाईश दी।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को भी जाना। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार को प्राचार्य ने विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी दी, इसकी पूर्ति हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button