बुरहानपुर

*ग्राम पिपराना के वनक्षेत्र स्थित चिरोंजीमाल फालिया में आगजनी से प्रभावितों को मिली आर्थिक सहायता*

बुरहानपुर :- जिले के ग्राम पिपराना के वनक्षेत्र स्थित चिरोंजीमाल फालिया में विगत दिनों में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही, प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता से तत्काल राहत पहुंचायी गयी।

इसी श्रृंखला में कलेक्टर विवेक कुमार ने गुड्डू, इसराम, भोलू, झारला एवं दुदरी को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। प्रशासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जाता है।

डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित परिवारों को आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार कर सहायता प्रदान की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button