बुरहानपुर

*थाना निंबोला पुलिस को गोवंश तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में ए एसपी प्रदीप शेंडे एवं सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह,एसडीओपी नेपानगर जयराम सोलंकी के मार्गदर्शन में फरारी एवं स्थाई वारंटियो को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना निंबोला पुलिस को गोवंश प्रकरण में फरार चल रहा है आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।

थाना निंबोला के अपराध क्रमांक 311/26 में फरार आरोपी जुबेर को पुलिस ने सारंगपुर, जिला राजगढ़ से गिरफ्तार किया। दिनांक 22.9.2026 को आयशर वाहन क्रमांक DD 01 G 9206 से वध हेतु अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 24 गोवंश बरामद किए गए थे। वाहन एवं गोवंश को जब्त कर सभी गोवंश को बंभाड़ा गोशाला भेजा गया था।

आरोपियों के विरुद्ध थाना निंबोला पर धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 325 बीएनएस प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में वाहन चालक गोपाल को मौके से गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है घटना के बाद से फरार आरोपी जुबेर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार (306) एवं आरक्षक प्रधान बडोले (535) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button