*नवागत कलेक्टर विवेक कुमार का वैश्य महासम्मेलन ने किया भावभीना स्वागत पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*

बुरहानपुर :- ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी बुरहानपुर में नवागत जिला कलेक्टर विवेक कुमार से वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, जिला इकाई बुरहानपुर के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था के आजीवन सदस्य महेंद्र जैन, जिला महामंत्री रामकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुयश माहेश्वरी तथा युवा वैश्य इकाई के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कलेक्टर से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।
इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर विवेक कुमार का शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए संस्था की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी से उन्हें अवगत कराया
कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का बुरहानपुर में स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं उक्त जानकारी जिला महामंत्री रामकुमार अग्रवाल ने दी




