बुरहानपुर

*शिवाजी नगर ओवरब्रिज-अंडरपास सांसद की पहल पर तेजी से बढ़े कदम, तीसरी बार पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम*

बुरहानपुर :- लालबाग रेलवे स्टेशन के शिवाजी नगर और चिंचाला क्षेत्र की 20 हजार से अधिक आबादी को रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास अब धरातल पर रंग लाते दिख रहे हैं। शुक्रवार को मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता एच.ओ. मीना अपनी तकनीकी टीम के साथ शिवाजी नगर पहुंचे और प्रस्तावित निर्माण स्थल का गहन निरीक्षण किया।

लगभग एक घंटे तक चले इस निरीक्षण में अधिकारियों ने मौके पर नपती की तथा तकनीकी दृष्टि से ओवरब्रिज एवं अंडरपास निर्माण की संभावनाओं को परखा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील, मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और स्थानीय नागरिकों ने अधिकारियों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति व प्रतिदिन होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।

27 अक्टूबर को भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के साथ स्थल का निरीक्षण किया था 28 अक्टूबर को रेलवे इंजीनियरों की टीम ने प्रारंभिक नपती और तकनीकी परीक्षण किया 30 अक्टूबर को सहायक मंडल अभियंता एच.ओ. मीना की टीम ने विस्तृत निरीक्षण कर व्यावहारिक समाधान पर चर्चा की।

*सांसद ने रेलवे बोर्ड बैठकों में उठाया था मुद्दा*
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भुसावल और नागपुर में आयोजित रेलवे बोर्ड की बैठकों में इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। लगातार हो रही रेलवे अधिकारियों की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की आस जगी है।

निरीक्षण के समय वरिष्ठ भाजपा नेता वामन मोटे, राजू पाटीदार, दिलीप दिवेकर, जोतिबा धड़स, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सुरवाड़े सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय रहवासियों ने सांसद एवं जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button