बुरहानपुर

*महापौर माधुरी अतुल पटेल ने सीवरेज नेटवर्क एवं सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण*

बुरहानपुर :- शहर में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से महापौर ने अमृत 2.0 योजना अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट बी में सीवरेज नेटवर्क के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्य का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में गणपति थाने से देविदास की खिड़की होते हुए शनवारा स्वीपर क्वार्टर के पास पाइपलाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि गणपति थाने से फिरोजा अली पेट्रोल पंप तक सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, तथा आगे का कार्य प्रगतिरत है। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियर्स को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित सीवरेज नेटवर्क को आगे बढ़ाकर व्यवस्थित रूप से मुख्य लाइन से जोड़ा जा सके।

इसके पश्चात महापौर ने बैरी मैदान क्षेत्र में कायाकल्प 2.0 योजना अंतर्गत निर्माणाधीन डामरीकृत सड़क का निरीक्षण किया। यहां लुकमान जी के मकान से जमात खाना तक तथा वहां से खान भाई की हवेली तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। महापौर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा और निरीक्षण आवश्यक है, ताकि नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नगर निगम द्वारा सीवरेज नेटवर्क को व्यवस्थित करने के साथ-साथ सड़कों के निर्माण एवं सुधार के कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पूर्व महापौर अतुल पटेल, पार्षद शाहिद हुसैन, पार्षद प्रतिनिधि जफर भाई, नोमान खान, बाबा भाई, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, उपयंत्री विक्रांत बरकुवर, सौरभ वर्मा, नितिन वर्मा एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिश मोरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button