बुरहानपुर

*बुरहानपुर में दीपावली सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क पटाखा गोदामों और दुकानों का संयुक्त निरीक्षण*

बुरहानपुर :- आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के सख्त पालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर विवेक कुमार, एसपी आशुतोष बागरी और ए एसपी प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में गुरुवार को बुरहानपुर जिले में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा एक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के तहत थाना शिकारपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरियापुर में स्थित पटाखा गोदामों और अस्थाई पटाखा दुकानोंविशेषकर प्रिया फायर, साईं फायर, पापा फायर और कृष्णा फायरकी सघन जांच की गई। निरीक्षण टीम में सिटी मजिस्ट्रेट तपेश पांडे, सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह और थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा, जिले के अन्य सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगने वाली पटाखा दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया।

*दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच*
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा गोदाम संचालकों से उनके लाइसेंस और अन्य आवश्यक अभिलेखों की मांग कर उनकी गहराई से जांच की। गोदामों की भौतिक स्थिति का जायजा लेते हुए संचालकों से पूछताछ की गई और उन्हें सुरक्षा नियमों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए गए।

*सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश*
प्रशासन की ओर से दुकानदारों और संचालकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने की हिदायत दी गई दुकानों और गोदामों में पर्याप्त मात्रा में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से रखे जाएं आग बुझाने के पारंपरिक साधनों जैसे रेत से भरी बाल्टियाँ और पानी का पर्याप्त भंडारण रखा जाए।

पटाखा दुकानों और गोदामों के आसपास धूमपान पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए तथा ऐसा करने वालों पर सख्त नजर रखी जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना से बचा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button