बुरहानपुर
*कलेक्टर ने झिरी शक्कर कारखाना का किया निरीक्षण*

बुरहानपुर :- कलेक्टर विवेक कुमार ने शनिवार को झिरी स्थित शक्कर कारखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कारखाने की कार्यप्रणाली, प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
शक्कर कारखाने के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुमार ने कारखाने की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया तथा विभिन्न गतिविधियों, टेंडर प्रक्रिया एवं कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। इसके पश्चात कलेक्टर कुमार ने कॉलेज का भ्रमण किया एवं विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए संचालित पाठ्यक्रमों, अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।



