*बुरहानपुर के लिए ऐतिहासिक सौगात विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों से जिले को मिले 22 नए MBBS डॉक्टर, ग्रामीण स्वास्थ्य तंत्र होगा मजबूत*

बुरहानपुर:- जिले की चिकित्सा व्यवस्था को नई गति और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के निरंतर और सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुरहानपुर जिले में एक साथ 22 नए एमबीबीएस (बॉन्ड) चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
जिले के शहरी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए चिटनिस लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर जिले में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी। इन्हीं प्रयासों का सुखद परिणाम है कि बुरहानपुर को एक साथ 22 चिकित्सा अधिकारियों की सौगात मिली है।
*कहाँ कितने डॉक्टरों की हुई तैनाती?*
नवीन पदस्थापना आदेश के अनुसार जिले के प्रमुख चिकित्सालयों से लेकर दूर-दराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डॉक्टरों का संतुलन बनाते हुए तैनाती की गई है
जिला चिकित्सालय बुरहानपुर को 5 नए चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर को 4 नए चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबाग को 3 नए चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर को 3 नए चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार को 3 नए चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवल, बसाड़, अमुल्ला और बोदरली में प्रत्येक केंद्र पर एक एक नया चिकित्सक
*ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ*
एक साथ 22 चिकित्सकों की नियुक्ति से बुरहानपुर जिले के स्वास्थ्य तंत्र में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। खासकर खकनार, नेपानगर और शाहपुर जैसे आदिवासी व ग्रामीण अंचलों के मरीजों को अब सामान्य इलाज और चिकित्सकीय परामर्श के लिए दूरदराज के बड़े शहरों या जिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर ही २४ घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
ज्ञात हो कि अर्चना चिटनिस बुरहानपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए लगातार सक्रिय रही हैं। इससे पूर्व, मार्च 2026 में भी उनके प्रयासों से जिला चिकित्सालय को मेडिसिन एवं ईएनटी कान, नाक, गला विशेषज्ञ डॉक्टरों की सौगात मिली थी, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में काफी सहूलियत हुई है।
*शासन का जताया आभार**
बुरहानपुर को इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सकों की सौगात मिलने पर विधायक अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया चिटनिस ने कहा हमारी प्राथमिकता बुरहानपुर के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। राज्य सरकार के सहयोग से हम जिले के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रहे हैं। भविष्य में भी बुरहानपुरवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारे प्रयास इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे।



