बुरहानपुर
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन*

बुरहानपुर :- गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गयी। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना अन्य न्यायाधीश कर्मचारीगण, अधिवक्ताओ सहित लगभग 174 सहभागियों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ दिया गया।




