बुरहानपुर

*फहीम हाशमी बने बुरहानपुर शहर कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव*

बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए फहीम हाशमी को जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर का ‘जिला संगठन महासचिव’ नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार बुरहानपुर शहर जिला संगठन मंत्री के बदलाव संबंधी प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए की गई है।

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश संगठन की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर के अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे नवनियुक्त संगठन महासचिव फहीम हाशमी को उनके पद एवं जिम्मेदारी की सूचना तुरंत प्रदान करें। साथ ही, संगठन हित और पार्टी की मजबूती के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से मैदान में सक्रिय कर कार्य कराना प्रारंभ कराएं।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की प्रतिलिपि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी म.प्र. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सह-प्रभारी सचिवगण, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, कनेक्ट सेंटर प्रभारी राजीव सिंह तथा बुरहानपुर के जिला एवं विधानसभा प्रभारियों को सादर सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

फहीम हाशमी की नियुक्ति से बुरहानपुर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि हाशमी के लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता से शहर में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त संगठन महासचिव फहीम हाशमी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button