*शेषनाग की सवारी पर श्रीकृष्ण रूप में निकलें बालाजी महाराज*

बुरहानपुर :- गुरुवार को बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय उत्सव के अंतर्गत भगवान बालाजी महाराज की रथयात्रा विशेष आकर्षण के साथ निकली बालाजी महाराज ने शेषनाग की सवारी पर श्रीकृष्ण रूप में भक्तों को दर्शन दिये। रथ यात्रा में विभिन्न अखाड़ों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले एवं बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने बताया कि गुरुवार को श्री जी की रथयात्रा मंदिर से पांडुमल चौराहा पुरानी तहसील जयस्तंभ से शनवारा गेट पहुंचीं। यहां से रथयात्रा न्यामतपुरा, डाकवाड़ी और बड़ा पोस्ट ऑफिस होते हुए कमल टॉकीज,गांधी चौक,फव्वारा चौक से वापस देर रात्रि में मंदिर पहुंचि।
शुक्रवार 16 अक्टूबर को इन मार्गों से निकलेगी रथयात्रा- मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले एवं आशीष भगत ने बताया कि शुक्रवार 16 अक्टूबर को रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पांडुमल चौराहा, गांधी चौक और फव्वारा चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी उन्होंने बताया कि बालाजी महाराज के उत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिल रहा है रथयात्रा के माध्यम से शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।




