बुरहानपुर

*एसपी आशुतोष बागरी की कार्यप्रणाली से जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई बुरहानपुर ने किया सम्मान*

बुरहानपुर :- जिले में मई 2026 से पदस्थ पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी की कार्यप्रणाली एवं उनके मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, जिला इकाई बुरहानपुर ने सराहना की है संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, पुलिस प्रशासन की सक्रियता, आधुनिक तकनीक के उपयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वय से जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में मदद मिली है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मान किया गया इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला इकाई बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी एवं आजीवन सदस्य महेंद्र जैन जिला महामंत्री रामकुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष सुयश माहेश्वरी एवं वैश्य युवा इकाई के अध्यक्ष अपील अग्रवाल उपस्थित रहे ।

संगठन के पदाधिकारियों ने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिले में इसी प्रकार शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी जिले की प्रगति के लिए शांति और सुरक्षा का वातावरण अत्यंत आवश्यक है जब नागरिक भयमुक्त होकर अपने व्यापार, सामाजिक गतिविधियों एवं त्योहारों का आयोजन करते हैं तभी विकास के नए रास्ते खुलते हैं शास्त्रों में भी शांति को सुख एवं समृद्धि का आधार बताया गया है साथ ही वैश्य महासम्मेलन म.प्र. जिला इकाई बुरहानपुर ने जिला बुरहानपुर वासियों एवं सम्पूर्ण जिला प्रशासन को अग्रिम शुभकामनाए प्रेषित की उपरोक्त जानकारी कोषाध्यक्ष सी.ए. सुयश माहेश्वरी ने दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button