*नवागत कलेक्टर विवेक कुमार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, शहर के विकास और निष्पक्ष प्रशासन की रखी बात*

बुरहानपुर :- नवागत कलेक्टर विवेक कुमार से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कलेक्टर से उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में बुरहानपुर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा।
रिंकू टॉक ने प्रशासनिक निष्पक्षता पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन को बिना किसी राजनीतिक या जातिगत भेदभाव के सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की राजनीतिक विचारधाराएं भिन्न हो सकती हैं, लेकिन एक सशक्त और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था में निष्पक्षता का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना जाएगा और शहर के विकास के लिए प्रशासन का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
इस मुलाकात के दौरान रिंकू टॉक के साथ हामिद काज़ी, फ़हीम हाशमी, योजना देवड़ा, अब्दुल्ला अंसारी, आरिफ खान, हफिज मंसुरी, जावेद खान, राकेश खत्री, मुज्जु मीर, शाहिद बंदा, आसिफ खान, हमीद डाइमंड, हूजेफा मुलायमवाला, हनीफ़ शेख, श्रीमती मीनाक्षी महाजन, आशीष भगत, शहज़ाद नूर, तफ़ज़्ज़ुल मुलायमवाला, असगर चौधरी, असलम खान, अरुण महाराज, महेश शर्मा, मोहम्मद रईस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।



