*समवशरण विधान के द्वितीय दिवस पर धर्म के प्रति सच्चे भाव से जो मानव अपने आपको समर्पित कर दे वह भव सागर से पार हो जाता है – प.पु.108 मुनि कुन्थुसागर महाराज*

बुरहानपुर – श्री दिगम्बर जैन समाज बुरहानपुर द्वारा प.पु. 108 मुनि कुन्थुसागर महाराज के सानिध्य एवं धीरज भैय्या के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित समवशरण विधान के द्वितीय दिवस अवसर को संबोधित करते हुए मुनिश्री कुन्थुसागर महाराज ने कहा की मानव का जीवन बड़े पूण्य कर्मो के उदय से प्राप्त होता है इसीलिए मानव जीवन में जो व्यक्ति धर्म के प्रति अपने आपको सच्चे मन से समर्पित कर दे वह भव सागर से पार हो जाता है आज पांडाल में विराजित 24 तीर्थनकरो की विधिविधान से अभिषेक ,शांतिधारा व् मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया l ततपश्च्यात विधि विधान से विधान मंडल का पूजन शुरू हुआ l
शुक्रवार द्वितीय दिवस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य समाज के शांतिलाल ठोलिया , रमेशचंद सेठी एवं सुमेरचंद बडज्यात्या परिवार को प्राप्त हुआ समवशरण विधान की सम्पूर्ण प्रक्रिया को राहतगढ़ से पधारे धीरज भैया द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से मंत्रोच्चार का उच्चारण व् समझाकर समाजजन को यह बताने का प्रयास कर रहे है की समव्शरण विधान में बैठने का अवसर उसी को प्राप्त होता है जो पुण्यशाली व् भाग्यशाली होता है ल
समवशरण विधान के श्रावक श्रष्टि का अवसर राजेश सेठी एवं नीलिमा सेठी परिवार को प्राप्त हुआ उपरोक्त जानकारी समाज द्वारा नियुक्त समाज के प्रमुख कार्यकर्ता महेंद्र जैन व प्रमोद बडज्यात्या ने दी




