बुरहानपुर

*बुरहानपुर में 28 अक्टूबर को पेंशनर्स का हल्लाबोल 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर देंगे धरना*

बुरहानपुर :- केंद्र के समान महंगाई भत्ता (DA) न मिलने और लंबित 12 सूत्रीय मांगों के विरोध में ‘प्रमुख पेंशनर्स संगठन’ और ‘अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा’ के बैनर तले पेंशनर्स आगामी 28 अक्टूबर 2026 को बुरहानपुर जिला तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। धरना दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक चलेगा।

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य के पेंशनर्स कर्मचारियों को विगत 10 महीनों से केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दे रही है। सरकार के इस उपेक्षित रवैये के कारण पेंशनर्स में भारी आक्रोश है और उन्हें विवश होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

संगठन के प्रमुख अताउल्लाह खान केडी मिश्रा एवं अशफाक खान ने संयुक्त रूप से बताया कि पेंशनर्स की 12 सूत्रीय मांगें लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं। प्रमुख मांगों में:

32 से 27 माह का बकाया एरियर कोषालय के माध्यम से तत्काल जारी किया जाना 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पेंशनर्स को चौथा क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करना शिक्षकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण का लाभ देना पेंशन सारांशिकरण की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष 9 माह करना, तथा पूरे मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पुनःबहाल करना शामिल है।

इस विशाल धरना प्रदर्शन को विभिन्न सहयोगी संगठनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। 28 अक्टूबर के इस आंदोलन में विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन डिप्लोमा इंजीनियर पेंशनर्स एसोसिएशन निगम मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन तथा जिला संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों की आवाज बुलंद करेंगे और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button