बुरहानपुर

*बुरहानपुर के चिंचाला राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, 92 वर्षों से चली आ रही है परंपरा*

बुरहानपुर :- लालबाग स्थित ऐतिहासिक चिंचाला राम मंदिर में इस वर्ष भी दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिछले 92 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस पारंपरिक कार्यक्रम में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी, बजरंग बली और उनकी सेना के साथ रावण-मेघनाथ की सेना की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा लक्ष्मण-मेघनाथ और राम-रावण युद्ध के सजीव करतब दिखाए गए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजक अध्यक्ष अमर यादव ने बताया कि रोमांचक युद्ध प्रदर्शन के पश्चात असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रूप में रावण के पुतले का दहन किया गया।

इस भव्य आयोजन में शहर की अनूठी गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहाँ विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गले मिलकर दशहरे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, अजय सिंह रघुवंशी और पूर्व विधायक हमीद काजी सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button