बुरहानपुर

*बुरहानपुर AIMIM नेता शेख सलीम पर छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला दर्ज, पार्टी ने किया निष्कासित*

बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के AIMIM के जिला मीडिया प्रभारी शेख सलीम के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और पीछा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए AIMIM पार्टी ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और मध्य प्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के निर्देशों के अनुपालन में जिला इकाई ने आरोपी शेख सलीम को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी द्वारा जारी निष्कासन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि AIMIM महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, गरिमा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पार्टी की नीतियों और मर्यादाओं के विपरीत आचरण करने वाले किसी भी पदाधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

आदेश के अनुसार, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शेख सलीम को मीडिया प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। साथ ही, जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार के आधिकारिक कार्य, मीडिया प्रतिनिधित्व या पद के उपयोग से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी जांच कर रही है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नीता देआरवाल ने बताया की महिला है गणपति थाना क्षेत्र के रहने वाली है मार्केट आए थे खरीदी के लिए खानका वार्ड निवासी शेख सलीम उनका पीछा किया और छेड़छाड़ किया महिलाओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button