बुरहानपुर

*चंद्रमा ओर सात मुंह वाले घोड़े वाहन पर अपने भक्तों को दर्शन देने पहुंचे बालाजी महाराज*

बुरहानपुर :- बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन भगवान बालाजी महाराज की रथयात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को चंद्रमा ओर सात मुंह वाले घोड़े वाहन पर रात्रि 8 बजे भगवान बड़े बालाजी महाराज की रथयात्रा मंदिर से निकली। रथयात्रा शहर के मुख्य मार्ग गांधी चौक एवं फव्वारा चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंचि। इस दौरान श्रद्धालु भगवान बालाजी महाराज के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

*कल शनिवार को इन मार्गों से निकलेगी रथयात्रा*
मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले व बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने बताया कि बालाजी महोत्सव के अंतर्गत शनिवार 17 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे भगवान बड़े बालाजी महाराज की रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होगी रथयात्रा फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, सिंधीपुरा चौराहा, दुर्गा मैदान आलमगंज से वापस होते हुए पाटीदार कॉलोनी, कांच मंदिर से कोतवाली और फव्वारा चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। निर्धारित मार्ग पर श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन का लाभ मिलेगा।

मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले व बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने श्रद्धालुओं से रथयात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन करने तथा महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button