बुरहानपुर

*मानव एवं पृथ्वी के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल केंसर जैसी घातक बीमारी व पृथ्वी के विनाश का मुख्य कारक– महेंद्र जैन*

बुरहानपुर सोहेल अहमद :– प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त अभियान की श्रुंखला में अंतिम फोलोअप के अंतर्गत कार्य्रकम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की सम्पूर्ण भारत देश इसलिए चिंतित है की प्लास्टिक का बढ़ता चलन देश के साथ साथ मानव व प्रकृति के लिए हानिकारक है क्योकि जहाँ पर प्लास्टिक पृथ्वी को बंजर करने का कार्य करता है वही पर प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन में मानव के लिए केंसर का कारक बनता जा रहा है l

उपरोक्त उदगार हकिमिया बहुउदेशीय इंग्लिश उ.मा.विद्यालय एवं हकिमिया बहुउदेशीय उ.मा.विद्यालय में जिले के वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन ने व्यक्त किये जैन ने बताया की आज दोनों शालाओ के छात्र एवं छात्राओं को जो संकल्प पत्र भरने के लिए दिए थे वह पूर्ण रूप से प्राप्त हो गये है यही कार्य प्रणाली युवा पीढ़ी की इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कारगर सिद्ध होगी बुरहानपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अर्चना चिटनिस , नगर निगम महापौर माधुरी पटेल ,जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ,एवं नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव की एक ही मंशा है व एक ही उदेश्य है की बुरहानपुर जल्द से जल्द प्लास्टिक मुक्त होकर स्वस्थ्य हो

शासकीय अधिकारी डॉ दीपक सिंह ने कहा की प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं के व्यवहार में लाने के साथ साथ समाज को भी प्रेरित करना पड़ेगा जिस प्रकार की कार्यशैली से युवा पीढ़ी ने जो कार्य दिल से किया है उसी अनुरूप साल भर ही नही जीवन भर प्लास्टिक को बाय बाय कहते हुए समाज को प्रेरित करते हुए अलख जगाने का कार्य युवा पीढ़ी ही कर सकती है तब ही जाकर यह देश स्वस्थ्य सुंदर व् साफ़ होगा इस अवसर पर जो संकल्प पत्र भरने के लिए एवं अमल में लाने के लिए दिए गये थे वह संकल्प पत्र दोनों शालाओ के प्राचार्यो द्वारा इस अभियान से जुड़े वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन एवं शासकीय अधिकारी डॉ दीपक शाह को सम्पूर्ण संकल्प पत्र सौपे गये

प्राप्त सभी संकल्प पत्र फॉर्म को जिले के कलेक्टर या नगर निगम आयुक्त को जमा कराए जायेगे ताकि आगे की कार्य प्रणाली को किस प्रकार से क्रियान्वित करना है इस पर कार्य किया जायेगा डॉ दीपक शाह ने युवा पीढ़ी से आव्हान किया की जो स्टीकर आप लोगो को दिए गये है उन स्टिकर्स को उन घरो पर चिपकाना है जहा से आपने संकल्प पत्र भरवाए थे यह जिम्मेदारी का कार्य है युवा पीढ़ी समझदारी से इस कार्य को प्रतिपादित करे दोनों शाला के प्राचार्यो से यह निवेदन किया गया की इस अभियान में आगे और जो भी छात्र एवं छात्रा सहभागिता करना चाहते है कृपया मांग पत्र के माध्यम से सूचित करने का कष्ट करे ताकि आपको संकल्प पत्र एवं स्टीकर उपलब्ध कराए जा सके

आज के इस कार्यक्रम अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्राणवीर सिसोदिया, हकिमिया बहुउदेशीय उ.मा.विद्यालय के शिक्षक ताफ्झिल मुफ़्ती व हकिमिया बहुउदेशीय इंग्लिश उ.मा.विद्यालय के प्राचार्य लीना बर्वे ,प्रबंधक जाकिर हुसेन , सुधीर वाणी के साथ साथ में समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button