मध्यप्रदेश

सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा को नई मजबूती: पुलिसकर्मियों को सीपीआर एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष प्रशिक्षण,तनाव मुक्त पुलिस, सुरक्षित सिंहस्थ – समय पर सीपीआर बनेगा जीवनरक्षक


बुरहानपुर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत पुलिस कंट्रोल रूम, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में पुलिसकर्मियों के लिए सीपीआर (CPR), प्राथमिक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त, तनावमुक्त एवं संवेदनशील बनाना रहा।
प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की सीपीआर एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षक श्रीमती सीमा डेविड (मनकक्ष विभाग) तथा सीपीआर प्रशिक्षक नर्सिंग ऑफिसर्स श्रीमती पूजा शर्मा एवं श्री ग्यारसी लाल द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि किसी भी दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में पुलिसकर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुँचते हैं। ऐसे समय में सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का सही ज्ञान किसी व्यक्ति के प्राण बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए योग, ध्यान, सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं संतुलित जीवनशैली अपनाकर पुलिसकर्मी अपनी कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता एवं सेवा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को सीपीआर की व्यावहारिक तकनीकों का प्रदर्शन कराया गया तथा मानसिक तनाव की पहचान, उससे बचाव एवं आवश्यकता पड़ने पर समय पर परामर्श लेने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अंत में यह संदेश दिया गया कि
मानसिक रूप से स्वस्थ, प्रशिक्षित एवं संवेदनशील पुलिसकर्मी ही सुरक्षित समाज और सफल सिंहस्थ-2028 की मजबूत आधारशिला हैं। समय पर दिया गया सीपीआर किसी के लिए नया जीवन बन सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button