*बुरहानपुर में बालाजी रथ यात्रा व नवदुर्गा विसर्जन को लेकर DIG सिमाला प्रसाद ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा*

बुरहानपुर :- आगामी बालाजी रथ यात्रा एवं नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से (DIG) निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद एवं एसपी आशुतोष बागरी ने शहर का दौरा किया। अधिकारियों ने चल समारोह के निर्धारित मार्गों तथा विसर्जन घाटों का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
डीआईजी सिमाला प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
DIG सिमला प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए चल समारोह मार्गों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आयोजनों का सुचारु संचालन हो सके। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल तैनात करने को कहा गया है, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग निर्बाध रहेगा प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और घाटों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई होगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करें। बुरहानपुर पुलिस दोनों प्रमुख आयोजनों को सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




