बुरहानपुर

*आपसी समन्वय से बुरहानपुर में विकास कार्यों को दें गति, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर विवेक कुमार*

बुरहानपुर :- कलेक्टर विवेक कुमार ने संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान जिले में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर कुमार ने बैठक में पंचायत, नगर पालिक निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), वन विभाग, पीएचई, पीएमजीएसवाय, जल संसाधन, पीआईयू, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उनके विभागों के अंतर्गत प्रगतिरत और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की वर्तमान स्थिति और क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक बाधाओं से कलेक्टर को अवगत कराया।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास कार्य में अनावश्यक देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण हो सकें। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें जनता से जुड़ी योजनाओं को समय पर अमलीजामा पहनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button