बुरहानपुर

*2.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात नागझिरी श्मशान घाट के कायाकल्प समेत कई वार्डों में होगा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर में 2.41 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सर्वांगीण विकास के लिए इन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना और विधायक निधि के अंतर्गत होने वाले इन कार्यों से सड़कों, सामुदायिक भवनों, सभा मंडपों और सार्वजनिक स्थलों की तस्वीर बदलेगी।

इस दौरान ताप्ती नदी तट स्थित नागझिरी श्मशान घाट (वार्ड 19) को आधुनिक और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें परिसर विस्तार, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। चिटनिस ने कहा कि श्मशान घाटों पर आने वाले परिजनों को शांत व सुविधाजनक वातावरण मिलना चाहिए।

इसके साथ ही, विभिन्न वार्डों में सीसी सड़कों, पेवर ब्लॉक, टीन शेड, तार फेंसिंग और सामुदायिक भवनों के निर्माण व सौंदर्यीकरण के कई कार्य जनता को समर्पित किए गए। इनमें इतवारा गेट से नागझिरी घाट तक 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और सालीवाड़ा, आलमगंज, मालवीय वार्ड व आजाद वार्ड में होने वाले नए सामुदायिक भवनों व सभा मंडपों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

विधायक ने कहा कि सरकार का संकल्प बुरहानपुर को एक स्वच्छ, सुविधायुक्त और सुव्यवस्थित शहर बनाना है, जहाँ विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचे। इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button