*कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती, प्रतिमा स्थल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन*

बुरहानपुर :- देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर द्वारा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शहर में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिला महामंत्री आशीष भगत ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों, आधुनिक भारत की नींव रखने तथा देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष अनीता यादव, हमीद काजी, योजना देवड़ा, हमीद डायमंड, आशीष भगत, कैलाश यावतकर, डॉ. फरीद काजी, हुजैफा मुलायम वाला, शेख रुस्तम, शहजाद नूर, वसीम बक्श, अरुण जोशी, संतोष पाटिल, रियाज अंसारी, राजकुमार मंजवाणी, अकरम पठान एवं अयास अंसारी, प्रदीप दुबे और जिया उल हक सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




