बुरहानपुर

*बुरहानपुर में आबकारी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई ड्रोन की मदद से 115 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो महुआ लाहन जब्त*

बुरहानपुर :- जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर विवेक कुमार और पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में आबकारी विभाग तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 की अल सुबह ग्राम जैनाबाद और बलबाड़ टेकरी आहूखाना में बड़ी दबिश दी। इस विशेष कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने 115 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और करीब 2000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। इस मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इस पूरी कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि तस्करों द्वारा दुर्गम स्थानों पर छिपाए गए माल को ढूंढने के लिए आधुनिक तकनीक यानी ड्रोन कैमरों की मदद ली गई। ताप्ती नदी के किनारों, खेतों की फसलों के बीच और नालों के पास जमीन के अंदर या झाड़ियों में छिपाई गई अवैध शराब और महुआ लाहन को ड्रोन की सर्चिंग के जरिए आसानी से खोज निकाला गया।

अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई कुल अवैध मदिरा, लहान और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 25 हजार रुपए आंका गया है।

यह संयुक्त कार्रवाई सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर और थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया के नेतृत्व में अंजाम दी गई। इस अभियान में आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे, केतन भाबर सहित आबकारी विभाग और पुलिस बल का अन्य स्टाफ भी पूरी मुस्तैदी से शामिल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button