बुरहानपुर

*सुरक्षित गर्भावस्था ,तनाव मुक्त मातृत्व और स्वस्थ शिशु सामूहिक भागीदारी से संभव*

बुरहानपुर :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की ANC ओपीडी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघल एवं चिकित्सा टीम द्वारा 65 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 25 माताएँ उच्च जोखिम वाली पाई गईं। आवश्यक जाँचें एवं दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

अभियान के दौरान सुरक्षित गर्भावस्था, उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, समय पर उपचार, प्रसूति प्रतीक्षालय एवं संस्थागत प्रसव के महत्व पर जागरूक किया गया। ऑडियो-वीडियो, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से गर्भवती माताओं एवं परिजनों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

साथ ही तनाव, चिंता, भय एवं चिड़चिड़ेपन जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए मातृ मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितनी ही प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में CCP, FCC एवं PMH के अंतर्गत भी गतिविधियाँ आयोजित की गईं मातृ एवं प्रसव संबंधी महत्वपूर्ण सहायता नंबर प्रसव पूर्व सहायता 080-47093146 प्रसव पश्चात माता एवं नवजात शिशु की देखभाल 080-47093147 सुमन हेल्पलाइन 9098640869 सुमन सखी व्हाट्सऐप 97709-05942 मानसिक स्वास्थ्य सहायता टेली-मानस 14416 उमंग हेल्पलाइन 14425

अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान एवं उचित प्रबंधन, सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है कार्यक्रम में डॉ. पूनम सिंघाल, एवं चिकित्सा टीम, नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, सोनाली कामले, डाटा एंट्री ऑपरेटर निकिता, सहयोगी स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गर्भवती माताएँ एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button