बुरहानपुर

*जटिल हार्ट सर्जरी के बाद बुरहानपुर लौटे वरिष्ठ गांधीवादी कार्यकर्ता श्री पीरजादा साहब का किया आत्मीय स्वागत *

*मानवीय मूल्यों को स्वयं में जीना ही गांधी विचार का मर्म*

बुरहानपुर :- गांधी विचार की रचनात्मक शीर्ष संस्था जिला सर्वोदय मंडल और वैश्विक शांति संगठन गांधी ग्लोबल फैमिली से जुड़े साथियों ने नगर के समाजसेवी व प्रसिद्ध गांधी वादी सर्वोदयी कार्यकर्ता श्री मुब्बशर अली पीरजादा साहब के निवास पर जाकर उनका पुष्प गुच्छ और पुष्पमालाओं से स्वागत किया और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

उल्लेखनीय है कि श्री पीरजादा साहब को हाल ही में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी जटिल ओपन हार्ट सर्जरी हुयी है l सूरत हॉस्पिटल से हार्ट की जटिल सर्जरी कराने के बाद वर्तमान में वे बुरहानपुर मे स्वास्थ लाभ ले रहे है l इस अवसर पर जिला सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश कपूर, रमेश शुक्ला, मुकेश राजे, गांधी ग्लोबल फैमिली के डा एस एम तारिक,शेख रुस्तम भाई, डा गिरीश कुमार श्राफ, तरुण कुमार लाड, डा वासिफ यार, वसीम भाई पत्रकार, सतीश कुमार चित्ते,डा यूसुफ खान, मकतूम मियां, श्री सोहेल अंसारी आदि ने उपस्थित थे

पीरजादा साहब के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए गांधी विचारक सत्य प्रकाश कपूर ने कहा-मानवीय मूल्यों को स्वयं में जीना ही गांधी विचार का मर्म है लिखना बोलना तो आम बात है दूसरे को अपना बनाने के लिए प्रेम का विस्तार करने से अहिंसा का विस्तार होता है प्राणी मात्र के लिए सहानुभूति ही सर्वोदय का मार्ग है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button