*कलेक्टर ने रेलवे लाइन निर्माण से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश*

बुरहानपुर :- खंडवा-भुसावल रेल मार्ग पर तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि से संबंधित विषयों पर शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर विवेक कुमार ने रेलवे लाईन निर्माण कार्य के लिए अधिग्रहित भूमि से संबंधित प्रकरणों तथा वनाधिकार पट्टों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने की बात कही। इस दौरान वन अधिकार पट्टों से संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, डीएफओ विद्याभूषण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं रेलवे उप मुख्य अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।



