बुरहानपुर

*ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर में राष्ट्रीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा बुरहानपुर द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर*

बुरहानपुर :- राष्ट्रीय रेलवे मजदूर यूनियन, शाखा बुरहानपुर द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के ऑल इज़ वेल ब्लड सेंटर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ब्लड सेंटर की सहायता एवं मार्गदर्शन से शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं ने मानव सेवा की भावना के साथ इस नेक कार्य में योगदान दिया। राष्ट्रीय रेलवे मजदूर यूनियन, शाखा बुरहानपुर ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं ऑल इज़ वेल ब्लड सेंटर की टीम का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button