बुरहानपुर
*सिंहसार्दुल वाहन पर दर्शन देने पहुंचे श्री बालाजी महाराज*

बुरहानपुर :- शनिवार को बालाजी महाराज की रथ यात्रा सिंहसार्दुल वाहन पर रात्रि 8 बजे मंदिर से निकलकर गांधी चौक,फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, सिंधीपुरा चौराहा, दुर्गा मैदान ,आलमगंज से वापस होते हुए पाटीदार कॉलोनी, कांच मंदिर से कोतवाली और फव्वारा चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
*रविवार को गोकुल चंद्रमा मंदिर पहुंचेगी बालाजी महाराज*
मुख्य पुजारी मोहन बालाजीवाले व बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने बताया कि रविवार 18 अक्टूबर को बालाजी महाराज की रथ यात्रा मंदिर से निकलकर फव्वारा चौक, खैराती बाजार, विट्ठल मंदिर इतवारा, गोकुल चंद्रमा मंदिर पहुंचेगी। ओर सिन्धिपुरा चौराहे, कोतवाली होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।



