बुरहानपुर

*बुरहानपुर में 22 से 29 अक्टूबर तक सजेगा समवशरण विधान, तैयारियों का जायजा लेने पहुँची समिति*

बुरहानपुर – श्री दिगम्बर जैन समाज बुरहानपुर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंदिरा कॉलोनी के जैन धर्म के अनुयायियों के अनुरोध पर बुरहानपुर की धरा पर पहली बार 22 अक्टूबर 2026 से लेकर 29 अक्टूबर 2026 तक समवशरण विधान का आयोजन ग्रीन पार्क कॉलोनी कुन्थु नगर माहेश्वरी भवन के पास 10 हजार वर्ग फीट के पांडाल में वृहद स्तर पर प.पु.108 मुनिश्री कुन्थु सागर महाराज के सानिध्य एवं राहतगढ़ से पधाररहे भय्याजी धीरज जैन द्वारा विधि विधान से रोजाना होने वाले अभिषेक ,शांतिधारा पूजन एवं विधान की प्रक्रिया आपके द्वारा सम्पन्न करवाई जाएगी समाज द्वारा विधान को विधि विधान से सम्पन्न कराने के लिए पात्र धारियों का चयन किया जायेगा

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प.पु 108 मुनिश्री कुन्थु सागर महाराज ने सम्पूर्ण दिगम्बर जैन समाज बुरहानपुर के अनुयायी गणों सर्व श्री पवन जैन ठोलिया प्रमोद जैन बडज्यात्या महेंद्र जैन लुहाडिया अनिश जैन अनिल जैन लुहाडिया शरद जैन लुहाडिया वीरेंद्र जैन बडज्यात्या किरण जैन हुमड जम्बू कुमार जैन पहाड़िया विमल जैन ठोलिया भागचंद जैन गंगवाल निमाजवाले दीपक जैन कासलीवाल दिलीप जैन पहाड़िया अभिषेक जैन ठोलिया विशाल जैन ठोलिया विवेक जैन लुहाडिया सतीष नंदलाल जैन हुमड सन्देश जैन संजय जैन हुमड गौरव जैन लुहाडिया चन्द्र्कान्त जैन लुहाडिया नरेन्द्र जैन लुहाडिया राजेंद्र जैन लुहाडिया संजय जैन बडज्यात्या महावीर जैन सोनी प्रकाश जैन सेठी ने कहा की पूरा समाज एकजुट होकर पहली बार हो रहे समवशरण विधान में भाग लेकर सफल बनाये

समव् शरण विधान की तैयारियो का जायजा लेने के लिए समाज के प्रमख कार्यकर्तागण पवन जैन ठोलिया , प्रमोद जैन बडज्यात्या , महेंद्र जैन लुहाडिया ने आज आयोजन स्थल पर जाकर तयारियो का जायजा लिया और बाकी बची तयारी के लिए समिति के सदस्यों ने संबंधितो को निर्देश प्रदान किये

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button