बुरहानपुर

*विश्व खाद्य दिवस सैयदना साहब की प्रेरणा से बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज ने बांटे 340 भोजन पैकेट और 3 क्विंटल अनाज*

बुरहानपुर सोहेल अहमद :- विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देशानुसार बुरहानपुर में मानवता और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। समाज द्वारा शहर भर में जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष सेवा अभियान चलाकर भोजन और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

यह पूरा आयोजन शहर आमिल हैदर भाई साहब जमाली और उप आमिल यूसुफ भाई साहब जमाली की सदारत में संपन्न हुआ। इसमें फैजुल मवाईद बुरहानीया (FMB) और कादरिया बुरहानी स्कूल के प्रिंसिपल शेख अम्मार भाई, शेख कयूम भाई सरूरी, शेख जफर हुसैन खान बहादुर, शेख अब्दुल हसन भट्टी वाला और शेख शोएब भाई जमाली ने मुख्य भूमिका निभाई।

सेवा अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के सामने जरूरतमंदों को सब्जी पुलाव के 340 पैकेट, छाछ और पानी की बोतलें बांटी गईं। इसके अलावा मंडी बाजार और एचपी गैस के पास भी भोजन वितरित किया गया। भूख मिटाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को भविष्य के लिए सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लगभग 3 क्विंटल सूखा अनाज भी वितरित किया गया। इस खाद्य सामग्री में गेहूं, चावल, दालें, आटा, शक्कर और चायपत्ती जैसी दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं शामिल थीं।

इस नेक कार्य में कादरिया स्कूल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों ने खुद उत्साहपूर्वक खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाए। दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, आपसी सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करना है। डॉ. सैयदना साहब के मार्गदर्शन में की गई यह पहल यह संदेश देती है कि किसी भूखे का पेट भरना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button