बुरहानपुर

*मोमिन जमात बुरहानपुर हल्का लोहारमंडी से अंजुम सिराज अंसारी बने सरपंच, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*

बुरहानपुर:- मोमिन अंसारी बिरादरी के संगठनात्मक निज़ाम और सुचारू संचालन के लिए आयोजित किए जा रहे सदर, सरपंच और सरदारों के चुनावों के तहत लोहारमंडी हलके का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति व जनसमर्थन के साथ अंजुम सिराज अंसारी को लोहारमंडी हलके का नया सरपंच चुना गया।

उल्लेखनीय है कि समाज के बेहतर प्रबंधन और विकास कार्यों के संचालन के लिए पूरे बुरहानपुर शहर को लगभग 16 से 17 हलकों (इलाकों) में विभाजित किया गया है। लोहारमंडी हलके का चुनाव पूरा होते ही समाजजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

*शहर और मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने दी मुबारकबाद*
अंजुम सिराज अंसारी के सरपंच निर्वाचित होने पर बिरादरी के गणमान्यजनों के साथ-साथ शहर के विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोहारमंडी मोहल्ला, नाला क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर साफा बांधकर और फूलमालाएं पहनाकर उन्हें मुबारकबाद दी गई।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी, हजरत चमन शाह वली सोसाइटी के प्रतिनिधि, डॉ. फरीद काज़ी एवं उनकी टीम, सैयद इसहाक अली एवं उनकी टीम, तथा पूर्व पार्षद शरीफ साहब व उनकी टीम सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

*समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प*
अपनी इस उपलब्धि और जनसमर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच अंजुम सिराज अंसारी ने कहा, बिरादरी और मोहल्ले के वरिष्ठों व युवाओं ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। समाज का भाईचारा बनाए रखना, शिक्षा व कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाना और लोहारमंडी हलके की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी सरदारों, बिरादरी के निजामी व्यवस्थापकों और बधाई देने पहुँचे सभी शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button