बुरहानपुर

*बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर भुसावल मंडल के अधिकारियों ने किया जनसंवाद यात्रियों ने साझा किए अनुभव, बेहतर सुविधाओं के दिए सुझाव*

बुरहानपुर :- केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार, मध्य रेलवे के भुसावल मंडल अंतर्गत आने वाले बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ‘रेलवे जनसंवाद कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को समझना, उनसे सीधे सुझाव प्राप्त करना और रेल सेवाओं को और अधिक सुगम व आरामदायक बनाना है।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भुसावल मंडल से आए डीएफएम भगवान प्रसाद ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन पर साफ सफाई खाद्य सामग्री एवं पेयजल की उपलब्धता प्लेटफॉर्म सुरक्षा तथा आरामदायक यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर यात्रियों की राय मांगी। यात्रियों से रेलवे द्वारा निर्धारित फीडबैक फॉर्म भरवाए गए, ताकि उनके सुझावों, अपेक्षाओं और शिकायतों को सीधे केंद्रीय रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचाया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए। मंडल अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्राथमिकताओं को तय कर रेल सुविधाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

इस अवसर पर बुरहानपुर स्टेशन के स्टेशन मैनेजर मेहता सीटीआई शकील अहमद सिद्दीकी, सीआई संजय श्रीवास्तव, सीएचआई मेघा दोडवाल, आकाश ठाकुर, सीबीएस सुनील उइके, डीवाईएसएस महेश दास, राहुल और सुनील तायडे सहित कई रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। स्टेशन एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ की ओर से एएसआई के.के. गुर्जर भी मौजूद थे।

मध्य रेलवे की बुरहानपुर स्टेशन टीम ने पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए शासन के इस जनहितकारी उद्देश्य को सफल बनाने का सार्थक प्रयास किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button