बुरहानपुर

*बुरहानपुर के सिंधीबस्ती बायपास पर तेंदुए की दस्तक, सीसीटीवी में कैद हुई हलचल, रहवासियों में दहशत*

*हुसैनी मैरिज गार्डन की दीवार फांदकर घुसा तेंदुआ वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, रात में सर्चिंग जारी*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर शहर के सबसे प्राइम और घने आबादी वाले इलाके सिंधीबस्ती-हमीदपुरा बायपास स्थित हुसैनी मैरिज गार्डन में तेंदुए की मुवमेंट सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार देर रात अलसुबह लगभग 5:15 बजे तेंदुआ मैरिज गार्डन की ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। घटना के बाद से ही स्थानीय रहवासियों और आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ गई है।

मैरिज गार्डन के संचालक उबैद उल्लाह ने बताया कि कर्मचारी द्वारा वन्यप्राणी के अंदर कूदने की सूचना मिलने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें तेंदुआ छलांग लगाते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर योगेश सावकारे की टीम ने मौके पर पहुँचकर शुरुआती सर्चिंग अभियान शुरू किया।

*पगमार्ग नहीं मिले, सीसीटीवी की जाँच जारी*
एसडीओ फॉरेस्ट बुरहानपुर विनय कुमार मेश्राम ने बताया कि मैरिज गार्डन में तेंदुए की मूवमेंट सीसीटीवी फुटेज में जरूर दिखाई दी है, लेकिन मौके पर जांच के दौरान तेंदुए के पगमार्ग पंजों के निशान या अन्य कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसके चलते वन विभाग की टीम सुरक्षा के लिहाज से फुटेज का विस्तृत परीक्षण कर रही है।

*गश्त बढ़ाई वन विभाग ने जारी की अपील*
घनी आबादी वाले इस बायपास क्षेत्र के पीछे कब्रिस्तान और खुला इलाका होने के कारण वन विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। एसडीओ मेश्राम के अनुसार, सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र में रात की नियमित सर्चिंग और गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि शहर या आसपास के किसी भी क्षेत्र में तेंदुआ या अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि लोगों और वन्यप्राणी दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button