बुरहानपुर

*बुरहानपुर से संत सिंगाजी महाराज के लिए निशान यात्रा रवाना 140 किलोमीटर पैदल सफर तय करेंगे 5 श्रद्धालु*

बुरहानपुर :- संत रविदास समाज के तत्वावधान में विगत 200 से अधिक वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए बुधवार प्रातः 8 बजे आलमगंज, बुरहानपुर से संत सिंगाजी महाराज (खंडवा) के लिए भव्य पवित्र निशान यात्रा (पदयात्रा) अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ रवाना हुई।
यह पदयात्रा बुरहानपुर से प्रारंभ होकर घने जंगलों एवं दुर्गम रास्तों से गुजरते हुए संत सिंगाजी महाराज के पावन धाम पहुंचेगी। यात्रा कुल 140 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेगी। इस यात्रा को सिंगाजी महाराज धाम पहुंचने में 4 दिन का समय लगेगा, और 4 दिन की वापसी यात्रा के साथ यह कुल 8 दिनों में पूर्ण होगी।

-5 युवाओं को सौंपा गया पवित्र निशान छड़ी उठाने का दायित्व*
इस वर्ष पवित्र निशान छड़ी (ध्वज) को लेकर यात्रा में 5 युवा पदयात्री मुख्य भूमिका निभा रहे हैं दिलीप बिडियारे शुभम चौहान गज्जू मेहरा बलिराम मोरे आकाश सावले यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर समाज जनों ने पूरे उत्साह के साथ ढोल-ताशे बजाकर जय संत सिंगाजी महाराज, जय संत रविदास महाराज का उद्घोष करते हुए नाच-गाकर एवं आतिशबाजी कर पदयात्रियों को विदा किया।

मार्ग में स्थान-स्थान पर समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं बुरहानपुर के गणमान्य नागरिकों ने पवित्र निशान छड़ी का पूजन कर पुष्प वर्षा से यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष, स्त्रियां, बुजुर्ग एवं बच्चे जोश के साथ सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान गांव-गांव में भी श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत व पूजन किया जाएगा।

संत रविदास समाज के वरिष्ठ सदस्य हेमलाल मोरे ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा रविदास समाज के माध्यम से यह 200 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा है। बड़े ही आनंद और उत्साह का विषय है कि हमारी युवा पीढ़ी भी इस महान संस्कृति और सभ्यता से लगातार जुड़ रही है।

महेश सिंह चौहान एवं ठाकुर प्रियांक सिंह ने भगवान सिंगाजी महाराज से बुरहानपुर जिले की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा आने वाले समय में हमारी युवा पीढ़ी और अधिक संख्या में इस पवित्र निशान यात्रा से जुड़े, यही हमारी अपील है।

अशोक चौहान, संतोष सावले एवं गणेश मोरे ने श्रद्धा व्यक्त करते हुए बताया कि समाज पूर्वजों की 200 साल पुरानी परंपरा का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहा है और संत सिंगाजी महाराज के दरबार में पवित्र ध्वज/निशान अर्पित कर क्षेत्र के कल्याण की कामना प्रतिवर्ष करता है। इस पवित्र अवसर पर दीपक बिडयारे, कमल सावले, कडू गोपालदास मोरे, रोहिदास सावले, सोनू बिडयारे, सनी तालमपुरे, तुकाराम धामने, शुभम बिडयारे, लकी मेहरा, रोहित मोरे, मोहन मेहरा, आदी समाजजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button