बुरहानपुर

*लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि महापर्व का भव्य आयोजन*

*दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पारंपारिक गरबा रास बना आकर्षण का केंद्र*

बुरहानपुर :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मपुर स्थित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक उत्सव समिति द्वारा तिलक भवन प्रांगण में शारदीय नवरात्रि महापर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। समिति द्वारा जगत जननी माँ नवदुर्गा की मिट्टी की अत्यंत आकर्षक, सुंदर और जीवंत प्रतिमा स्थापित की गई है। माँ दुर्गा के इस भव्य और दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों सनातनी हिंदू भक्तों का तांता लग रहा है।

समिति द्वारा आयोजित इस नवरात्र महोत्सव में भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। माँ दुर्गा के पंडाल के समक्ष प्रतिदिन हमारी माताएँ और बहनें पारंपरिक भारतीय परिधानों में पूर्ण भक्तिभाव के साथ गरबा रास प्रस्तुत कर रही हैं, जिससे संपूर्ण प्रांगण भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया है।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक उत्सव समिति और “हिंदुओं की महारानी” के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त सनातनी बंधुओं, माताओं व बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्रेम, आशीर्वाद और सहयोग से यह आयोजन प्रतिवर्ष एक नई पहचान बना रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि आने वाले वर्षों में सर्व-सनातनी समाज के सहयोग से इस नवदुर्गा महोत्सव को और अधिक भव्य, दिव्य रूप प्रदान कर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं सनातनी हिंदू भक्तों पर माँ जगदम्बा की कृपा सदा बनाए रखने की प्रार्थना की और अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ भगवती के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button