जबलपुर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बोले, लव-जेहाद और मंदिरो मे बढ रहे अतिक्रमण के प्रकरण निःशुल्क लड़ेंगे

बुरहानपुर । चमत्कारी श्रीईच्छैश्वर हनुमान मंदिर में जबलपुर-मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दल का आगमन हुआ।
शाहदरा लोधीपुरा स्थित प्रख्यात चमत्कारी श्रीईच्छैश्वर हनुमान मंदिर में उस समय विशेष धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया जब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक दल ईच्छैश्वर हनुमान जी के दर्शन हेतु ब्रह्मपुर पहुंचा। ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच हाईकोर्ट अधिवक्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति,समृद्धि एवं जनकल्याण की मनोकामना की।*मंदिर से संबंधित जो भी प्रकरण वर्तमान में संचालित है,उनकी किसी भी प्रकार से विधिक रूप से आगे बढ़ाएंगे।*चमत्कारी श्रीईच्छैश्वर हनुमान मंदिर पहुंचने पर ईच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारियों द्वारा सभी अधिवक्ताओं का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर की धार्मिक परंपरा, इतिहास और यहां से जुड़ी आस्था के विषय में जानकारी दी गई।अधिवक्ता दल में अधिवक्ता एम. के. त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, शेषराज कुशवाहा, नीरज आसर, धर्मेन्द्र पाण्डे एवं नितिनराज सम्मिलित थे। सभी ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर मंदिर मंदिर के आभामंडल और अलौकिक वातावरण की अद्भुत व अद्वितीय की सराहना की।हाईकोर्ट अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मंदिर से संबंधित जो भी प्रकरण वर्तमान में संचालित है,उसे वे निःशुल्क विधिक रूप से आगे बढ़ाएंगे। यह सहयोग केवल मंदिर से जुड़े विषयों के लिए नही बल्की ब्रह्मपुर मे बढ रहे लव-जेहाद के मामलो मे भी रहेगा। हाईकोर्ट अधिवक्ताओ ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं सुदृढ़ प्रबंधन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां हजारो की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है चमत्कारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर के संबंध में श्रद्धालुओं की मान्यता है कि श्रीइच्छेश्वर हनुमान जी के समक्ष सच्चे मन से की गई विनंती,प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है,प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।हाईकोर्ट अधिवक्ताओं के आगमन और श्री चमत्कारी ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्तागण जो



