Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशफसलों के लिए समर्थन मूल्य और बुनकरो के लिए आर्थिक पैकेज की...

फसलों के लिए समर्थन मूल्य और बुनकरो के लिए आर्थिक पैकेज की गारंटी दे सरकार -रिंकू टाक

कांग्रेस ने निकाली किसान- बुनकर न्याय यात्रा
बुरहानपुर. कांग्रेस ने किसान बुनकर न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस की इस किसान बुनकर यात्रा में सैकड़ो ट्रैक्टर चार पहिया दो पहिया वाहनों पर सवार होकर किस बुनकर और कांग्रेस के कार्यकर्ता गुर्जर भवन अमरावती रोड से राजपुरा गेट, बाबा साहब की प्रतिमा, ठाकुर शिवकुमार सिंह , नेहरू जी की प्रतिमा मार्ग,जय स्तंभ, शनवारा ,सिंधी बस्ती होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां पर कांग्रेस ने प्रशासन को किसान बुनकर और जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अपने ज्ञापन में कांग्रेस ने सरकार से यह मांग की कि जिले के किला किसने के लिए मौसम आधारित बीमा की सुविधा प्रदान करें जिससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किस को आर्थिक सहायता मिल सके। सोयाबीन की फसल के लिए ₹6000 गेहूं के लिए 2700 रुपए धान के लिए ₹3100 , कपास के लिए ₹11000,साथ ही अन्य फसलों के लिए भी उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे सरकार। शहर के बुनकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं क्योंकि उन्हें उचित मजदूरी नहीं दी जा रही है बुनकरों के लिए उचित मजदूरी तय करें सरकार बुनकरों को कम से काम सब दो रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी मिले और नए सिरे से उन्हें प्रतिस्थापित करने के लिए आर्थिक पैकेज प्रदान करें और ऐसी नीतियां बनाएं जिससे पावर लूम इंडस्ट्री का विकास हो और बुनकर समृद्ध बने। नेपा कागज मिल ताप्ती सूत मिल के व्यवस्थित और सुचारू संचालन के लिए सरकार उचित व्यवस्था करें जिससे स्थानी लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। बुरहानपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है जिससे आम नागरिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जलावर्धन योजना लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई है। नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है लंबे समय से लोगों के कई अधूरे मकान छूटु पड़े हैं ,जिन्हें पीएम आवास की राशि नहीं मिलने के कारण पूरा नहीं किया कर पा रहे हैं साथ ही नए मकान का आवंटन भी प्राप्त नहीं हो रहा है। पात्र हितग्राहियों को गरीबी रेखा के कार्ड प्रदान नहीं किया जा रहे हैं जिससे उन्हें जीवन निर्वाह करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू तक ने रैली के दौरान कहां की प्रदेश और केंद्र सरकार को हर हाल में किसान और बुनकरों की मांगू को मानना ही पड़ेगा क्योंकि बुरहानपुर जिले की अर्थव्यवस्था का आधार बुनकर और किसान ही है। रैली का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने किया। किसान बुनकर न्याय यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक पूर्व विधायक हमीद काजी पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह हर्षित ठाकुर अजय रघुवंशी, हर्षराज देवड़ा प्रगतिशील किसान मंच के शिवकुमार सिंह कुशवाहा रघुनाथ पाटिल ,सलीम कॉटन वाला फरीद काजी अभय चौधरी राजकुमार वाछवानी रामभाऊ लांडे, हर्षित ठाकुर देवेश्वर सिंह कैलाश यवतकर आसिफ उद्दीन शेख रियाजुल हक अंसारी आकिब बागवान, बुनकर संघ के अध्यक्ष रियाज अंसारी, अशोक पाटिल किशोर महाजन भास्कर महाजन मुकेश बंगाल किशोर देशमुख प्रकाश सिंह बेस जगविंदर सिंह जाली, सरिता भगत गौरी शर्मा मीनाक्षी महाजन तस्लीम मर्चेंट, दिनेश शर्मा हेमंत पाटील योगिता इंगले हर्षित ठाकुर देवेश्वर सिंह आलोक मिश्रा, महेंद्र चौकसे शहजाद नूर शेख अनीश शेख अतीक प्रमोद जैन अरुण जोशी निखिल खंडेलवाल दिलीप तायडे असलम खान रहीम अंसारी आरिफ शेख वसीम बक्श, विश्वजीत सिंह युसूफ बक्स पदम चौहान सुखलाल सिरसत, शमीम खान ,प्रीति सिंह राठौड़ यूनुस तड़बी, अनिल मिसल, संतोष साने वाहिद अली ट्रैक्टर ट्राली संगठन के सदस्य बुनकर संघ के सदस्य प्रगतिशील किसान मंच के सदस्य सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। उक्त जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता शेख रुस्तम ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments